परिहार: जनकीनगर में सांप काटने से राजदेव महतो की मौत
सिंहवाहिनी पंचायत के जनकीनगर के निवासी राजदेव महतो का साँप के काटने से असामयिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र संजय एवं विजय को छोड़ गए हैं। बुधवार को 1 बजे दिन में पूर्व कमिश्नर व वर्तमान मुखिया अरुण कुमार जायसवाल ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।