संदेश: संदेश थाना में हर शनिवार को भूमि विवाद के निपटारे के लिए लग रहा जनता दरबार, जनता को समस्याओं का मिल रहा निपटारा
भोजपुर जिले में भूमि विवाद जैसे गंभीर मामलों के त्वरित निपटारे के लिए अब हर शनिवार को थाना स्तर पर विशेष जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर जिले के सभी थानों में अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष की संयुक्त अध्यक्षता में यह शनिवारीय जनता दरबार आयोजित हो रहा है।जनता दरबार में बड़ी संख्या में बुजुर्ग पुरुष और महिलाएं अपनी समस्याएं ले