मंझनपुर: कौशाम्बी में शादी का झांसा देकर युवती को भगाने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, किया गया गिरफ्तार
महेवाघाट थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है। 25 मई 2026 को थाना महेवाघाट में एक पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को अरुण कुमार शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है।