कोल: मोरथल में तालाब में नहाते समय दो मासूम बच्चों की डूब कर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम,बिना पुलिस को बताए किया दफ़न
Koil, Aligarh | Apr 18, 2024 थाना हरदुआगंज इलाके के ग्राम मोरथल में बुधवार की शाम 8-8 वर्षीय दो मासूम फूफीज़ात भाइयों की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई।हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।घटना को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई और अनान -फानन में रेस्क्यू कर दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला। अस्पताल में बच्चों को किया मर्त घोषित।