कोल: नीवरी मोड़ पर गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद, दंबग पड़ोसियों ने परिवार के साथ कि मारपीट,4 घायल पहुँचे अस्पताल
Koil, Aligarh | Apr 18, 2024 थाना रोरावर इलाके के नीवरी मोड़ पर बुधवार की देर रात चारपहिया गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद। दबंग पड़ोसियों ने बुजुर्ग और उसके परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट घटना को दिया अंजाम।दबंगों ने लोहे की सरिया,लाठी, डंडों से पीट-पीटकर महिला समेत चार लोगों को किया घायल। घायलों ने पुलिस से की शिकायत, पुलिस ने घायलों को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जिला अस्पताल।