महाराजगंज: सेहगो पश्चिम में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर के आंगन की चारपाई पर मिला, हत्या की आशंका जताई जा रही है
22 मई शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक युवक का शव घर के आंगन मे संदिग्ध परिस्थितियों मे प्राप्त हुआ। जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम एवं ग्रामीणों मे हड़कंप मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराऐ ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे। तभी पुलिस को जानकारी होते ही अंतिम संस्कार करने से मना किया और को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला संदिग्ध नजर आ रहा है