पूरनपुर: गन्ना कृषक महाविद्यालय के पास स्कूटी और बाइक की भिड़ंत, चाची-भतीजा हुए घायल
पूरनपुर। रविवार गन्ना कृषक महाविद्यालय के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में चाची-भतीजा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला बमनपुरी निवासी 50 वर्षीय शांति देवी अपने भतीजे श्रीपाल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थीं। महाविद्यालय के पास पहुंचते ही सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनो घायल हो गए।