तेतरहाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से शुक्रवार 4 बजे पुलिस ने दो वारंटी को पकड़ा है।जिसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में शर्मा गांव के संजय सिंह तथा सावन खैरमा निवासी उदय कुमार को सावन खैरमा गांव से पकड़ा है। जिसे न्यायालय में उपस्थिति के उपरांत जेल भेज दिया गया।