सिवनी: सिवनी में कुएं में नवविवाहिता की लाश मिली, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई; 17 माह पहले हुई थी शादी, पुलिस जांच में जुटी
Seoni, Seoni | Oct 19, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत खमरिया गांव में नवविवाहिता सोनम अहरवार का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका की शादी 17 महीने पहले अरविंद अहरवार से हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। वही पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।