अधौरा: अधौरा के एकडिहवा टोला के बधार से ग्रामीणों ने पकड़ा मगरमच्छ
Adhaura, Kaimur | Jul 11, 2025 अधौरा की एकडिहवा टोला के बधार से ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को पकड़ा है। शुक्रवार को 1 बजे औधरा वन विभाग के रेंजर मंटू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया की बधार से एक 5 फुट का मगरमच्छ को पकड़ा गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने संभावना जताया की बगल के देवकुंडवा नदी से मगरमच्छ आया था।