कर्वी: तेल संकट और प्रदूषण पर न्यायाधीश का संदेश, साइकिल से पहुंचे न्यायालय
चित्रकूट में बुधवार सुबह 6 बजे परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव सिविल जज अंशुमान यादव व स्टाफ के साथ साइकिल से निकले और 6:30 बजे न्यायालय पहुंचे। उन्होंने तेल संकट और प्रदूषण को देखते हुए छोटी दूरी के लिए साइकिल अपनाने की अपील की। इस दौरान न्यायालय कर्मी भी मौजूद रहे।