करकेली: घुलघुली मे स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को विधायक शिव नारायण सिंह ने किया निःशुल्क साइकिल वितरण
ग्राम घुलघुली स्थित हायर सेकंडरी स्कूल का विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ के विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया ने आयोजित बैठक मे शामिल हुए और कॉल माइंस से प्रभावित होने के सम्बंध मे विस्तृत चर्चा कर उपस्थित जनों से संवाद किया।तत्पश्चात विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया ने घुलघुली स्थित स्कूल के छात्र छात्रों को शासन की योजना अनुसार निःशुल्क साइकिल का वितरण किया।