फिरोज़ाबाद: पार्षद मनोज शंखवार ने शिवम रेस्टोरेंट में मीडिया से कहा, पुलिस-प्रशासन शोभायात्रा निकालने की अनुमति नहीं दे रहा
परंपरागत ढंग से फिरोजाबाद नगर में प्रतिवर्ष निकलने वाली वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा को राजनीतिक दबाव के चलते प्रशासन अनुमति नहीं दे रहा है। वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति पंजीकृत के अध्यक्ष मनोज शंखवार पार्षद की समिति ने एक प्रेस वार्ता में शनिवार दोपहर तीन बजे करीब उक्त जानकारी मीडिया को दी।