अगिआंव: भुअर सिंह हत्याकांड में 11 आरोपियों के खिलाफ वारंट, पुलिस संभावित ठिकानों पर कर रही छापेमारी, बाइक सवार तीन शूटरों पर शक
Agiaon, Bhojpur | Apr 11, 2026 भोजपुर में पूर्व मुखिया प्रेमा देवी के दिव्यांग पूत्र रितेश सिंह उर्फ भूअर सिंह की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गरई है। कोर्ट ने 1 1 नामजद आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अनूसंधान पदाधिकारी(आईओ) की ओर से कोर्ट में वारंट जारी करने के लिए अर्जी दी गईड थी।हालांकि, वारंट जारी होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।