जशपुर: कुनकुरी में राज्यपाल रमेन डेका ने 11 बिरहोर परिवारों से की मुलाकात
जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड अंतर्गत बेहराखार के शंकर नगर में शनिवार की दोपहर 1 बजे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका पहुंचे. जहां राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले 11 बिरहोर परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। राज्यपाल ने गांव में पहुंचकर सीधे हितग्राही परिवारों से बातचीत की और उनके आवास, रोजगार तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली।