श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का प्रदर्शन, 19 सूत्रीय मांग पत्र जिला कलक्टर के माध्यम से भेजा गया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 17, 2026
श्रीगंगानगर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील ने 19 सूत्री मांगों को लेकर जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। जिला अध्यक्ष गुरदास वर्मा के नेतृत्व में कई शिक्षक मौजूद रहे। संघ ने मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी साथ ही 1 मई 2026 को बीकानेर निदेशालय पर एक दिवसीय धरने की चेतावनी दी।