फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस ने चोरी के सामान एक ड्रोन कैमरा बैट्री चार्जर सहित, 10 लकड़ी के पटरे, तीन लकड़ी के बने हुए खिड़की के दरवाजे, एक साइकिल, एक सोलर पैनल तथा एक कुल्हाड़ी के साथ अभियुक्त निशांत शर्मा उम्र लगभग 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को दिन में 2 बजे कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।