मोहनपुर: कटोरिया थाना क्षेत्र के बलिया मारा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
कटोरिया थाना क्षेत्र के बलिया मारा मोड़ के समीप शुक्रवार शाम 7:00 बजे अज्ञात अज्ञात वाहन चालक बाइक में धक्का मार दिया जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है इस संबंध में बैंहंगा गांव निवासी घायल हसन अंसारी के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से बाजार गया था सामान लाने के लिए उसी क्रम में अज्ञात वाहन चालक ने धक्का दे दिया