खुरई: नगर में राजीव गांधी की मूर्ति पर रंग रोगन व साफ सफाई की मांग को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम व सीएमओ को सौंपा ज्ञापन।
Khurai, Sagar | Aug 9, 2024 खुरई में स्टेशन रोड पर लगी पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की मूर्ति की साफ सफाई और झंडा चौक पर तिरंगा फिर से लगाए जाने की मांग को लेकर ब्लाक कांग्रेस ने एसडीएम और सीएमओ को आज शाम ज्ञापन सौंपा है। नगर पालिका पर लापरवाही और नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए जल्दी ही कार्य कराने की मांग की है। यदि कार्य 15 अगस्त के पहले नहीं कराया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।