मान महल घाट पर माँ गंगा में बहते नाले का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर माँ गंगा में नाले का पानी बहने आ आरोप लगाकर बुधवार को मान महल घाट पर 10 बजे के आसपास सपा जिला महासचिव आयुष्मान चन्द्रवंशी ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि ये बहता नाला काशीवासियों को डाला छठ पर डबल इंजन की सरकार योगी जी मोदी जी ने उपहार दिया है ।