कार्तिक आर्यन और भूषण कुमार काशी पहुंचे, भूल भुलैया 3 का प्रमोशन किया और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया
भूल भुलैया 3 फिल्म प्रमोशन के लिए फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्माता भूषण कुमार मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। इस दौरान फिल्म के सफलता से काफी खुश नजर आए जो उनके चेहरे पर साफ देखी गई। इस दौरान उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।