मथुरा: ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे की कोशिश कर गांव को रणक्षेत्र बनाने वाले 2 सगे भाई गैर इरादतन हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
बरसाना थाना क्षेत्र के पिसावा गांव में जमीन कब्जे को लेकर हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आपको बता दें कि ग्राम समाज की जमीन पर बुर्जी रखने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और सरिया चले थे, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे