अंबाह बाईपास के पास नाले में एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा हुआ था ,तभी सूचना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और मानवता दिखाते हुए उसकी जिला अस्पताल में लाया गया, जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर दिया गया है। बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है होश में आने के बाद ही पता चलेगा कि वह कहां का रहने वाला है।