ललितपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक
कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा, सरकारी योजनाओं के शत प्रतिशत आच्छादन एवं विकास कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।