फतुहा: प्रखंड परिसर में बरगद के पेड़ पर बट वृक्ष की पूजा के दौरान लगी आग, मची भगदड़
Fatwah, Patna | May 16, 2026 सुहागिन महिलाएं प्रखंड परिसर स्थित बट वृक्ष की पूजा अर्चना कर रही थी इसी क्रम में एकाएक किसी के दीपक से बट वृक्ष में लपेट गए धागा में आग लग गया जिससे भगदड़ का माहौल उत्पन्न हो गया है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। जान माल की क्षति नहीं हुई है। इस दौरान एक महिला के गले से तीन भर का सोने का चैन किसी ने काट लिया है। पीड़ित महिला फतुहा थाने मे शिकायत की है।