हरदोई: रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों में जीआरपी-आरपीएफ ने जागरूकता अभियान चलाया, पथराव व हादसों पर दी सख्त चेतावनी
Hardoi, Hardoi | Apr 23, 2026 हरदोई में रेलवे ट्रैक के किनारे बसे ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा को लेकर पुलिस और रेलवे प्रशासन ने संयुक्त पहल शुरू की है।जीआरपी और आरपीएफ की टीम गांव-गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है, ताकि रेल हादसों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।इस अभियान के तहत जीआरपी थाना प्रभारी सुमित कुमार माथुर ने ग्रामीणों से सीधी बातचीत की।