बिहार पुलिस फिर विवादों में घिरी, अपराधी की कमर में पिस्टल डालती दिखी,वर्दी और बिना वर्दी वाले पुलिसकर्मियों के 'हाथापाई' का वीडियो हुआ वायरल।
बिहार के बेगूसराय में पुलिस कुख्यात बदमाश सोनू और मोनू को गिरफ्तार किया। इस दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस और अपराधी के बीच हाथा पाई भी हो रहा है और पुलिस द्वारा पिस्तौल बदमाश के कमर में रखने का तस्वीर दिख रहा है जो वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कई पुलिसकर्मी वर्दी और बिना वर्दी के दो युवक को पकड़े हुए हैं एक पुलिसकर्मी के हाथ में पिस्तौल है जो बदमाश के कमर में रखने का प्रयास कर रहा है और लोग बोल रहे हैं की पिस्टौल कमर में मत खोसिए अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है तो सवाल उठ रहा है किया पुलिस सही में पिस्टल रख रही है।
इस दौरान दोनों बदमाशों को खींचकर पुलिस गाड़ी में बैठाया गया है। बताया जा रहा है सोनू कुमार और मोनू कुमार बदमाश है इस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं इसे गिरफ्तार करने के लिए बलिया थाना की पुलिस बरियारपुर गांव पहुंची थी और दोनों को गिरफ्तार किया इस दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Deoria, Deoria | Jul 4, 2026