चित्तौड़गढ़: CBN की पाल और बानसेन पुलिया में दो अलग-अलग कार्रवाई में 14 किलो 50 ग्राम अफीम सहित दो गिरफ्तार
CBN ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 14 किलो 50 ग्राम अफीम जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया।l निवारक और आसूचना प्रकोष्ठ के अधीक्षक सी प्रसाद ने बताया कि बानसेन पुलिया के नीचे खडे बागुंड भदेसर निवासी 21 वर्षीय विनोद पुत्र प्रेमदास वैष्णव की तलाशी में उसके कब्जे में 2 किलो 50 ग्राम अफीम पाई गई। पाल मे दिनेश जाट की कर में 12 किलोग्राम अफीम मिली।