कहरा: प्रेक्षा गृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने प्रस्तुति देकर मतदान के प्रति किया जागरूक
Kahara, Saharsa | Jan 25, 2026 प्रेक्षा गृह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान के महत्व को दर्शाया और लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को खूब प्रभावित किया।