जमुई: लकरा गांव में युवती को सांप ने डसा सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 26, 2024 बरहट प्रखंड क्षेत्र के लकरा गांव में सोए एक युवती को सांप ने डस लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवती की पहचान लकरा निवासी सत्यनारायण पासवान की 19 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी के रूप में की गई। परिजनों ने बताया कि सोनी घर में सोई थी तभी सांप ने उसके पैर में डस लिया।