सिमडेगा जिला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने चिंता जाहिर की है ।उन्होंने सोमवार को 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि सभी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं की सघन वाहन जांच अभियान चलाएं ताकि सड़क सुरक्षा नियमों को लोग सख्ती से पालन करें और दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।