धार: धार पुलिस ने "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान की शुरुआत की पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकली जागरूकता रैली।
Dhar, Dhar | Jul 15, 2025 धार पुलिस ने "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान की शुरुआत की पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निकली जागरूकता रैली।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर धार जिले में "नशे से दूरी है ज़रूरी" विषय पर 15 दिवसीय विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान की शुरुआत मंगलवार दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार से एक वाहन रैली के माध्यम से हुई।