राजगढ़: राजगढ़ में एक घंटे की तेज बारिश से सड़कें जलमग्न, गर्मी से मिली राहत
Rajgarh, Alwar | Jun 1, 2026 राजगढ़। कस्बे में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई बारिश लगभग एक घंटे तक तेज हवाओं के साथ तूफानी रूप में जारी रही। तेज बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और नाले उफान पर आ गए। गोल मार्केट से स्टेशन मार्ग तक सड़कें पानी से भर गईं। मेला चौराहे के पास मिस्त्री मार्केट और सामुदायिक चिकित्सालय परिसर में पानी भर गया।