गोरखपुर: बक्शीपुर स्थित चिश्तिया मस्जिद में मुफ्ती-ए- शहर ने किया रमजान के मसाइल पुस्तक का विमोचन
मजलिस असहाबे कलम गोरखपुर द्वारा हिंदी में प्रकाशित 'रमजान के मसाइल' नामक पुस्तक का विमोचन चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर में मुफ्ती-ए-शहर अख्तर हुसैन मन्नानी व नायब काजी मुफ्ती मो. अजहर शम्सी द्वारा किया गया। पुस्तक में रोज़ा, सहरी, इफ़्तार, तरावीह, एतिकाफ़, शबे कद्र, ईद, चांद रात व मुक़द्दस तारीखों का उल्लेख किया गया है। पुस्तक की 1100 परियों मुफ्त बांटी जाएगी।