गोरखपुर: जिले में संचालित होने वाले सभी रोडवेज की बसों में अगले महीने तक लगेंगे पैनिक बटन, मिलेगी तत्काल पुलिस की मदद
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लोक कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र की 780 बसों में पैनिक बटन लगाया जा रहा है। 330 बसों में यह डिवाइस लगाई जा चुकी है। बाकी बचे बसों में भी अगले महीने तक पैनिक बटन लगा दिया जाएगा। बटन को दबाते ही 15 मिनट में पुलिस बस के पास पहुंच जाएगी और तत्काल यात्री की मदद करेगी।