गोरखपुर: कलेक्ट्रेट चौराहे पर नगर निगम की सरकारी वाहन की टक्कर से वकील हुए घायल
आज सुबह न्यायालय जा रहे एक वकील कलेक्ट्रेट चौराहे पर नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के वाहन के चपेट में आकर बुरी तरीके से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वाहन चला रहे ड्राइवर संतोष तेज रफ्तार में लाला सिग्नल को तोड़ते हुए, हूटर बजाते हुए जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के वक्त गाड़ी में अधिकारी मौजूद नहीं थे।