मंझनपुर: टेंवा में जमीन के विवाद में बवाल, दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, तलवार से हमले का वीडियो हुआ वायरल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेवा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के युवक ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि विष्णु तिवारी हमले में बाल-बाल बच गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रोहित तिवारी ने तलवार से वार करने का प्रयास किया।