रामपुर: शनिवार को इम्पेक्ट कॉलेज में ASP अनुराग सिंह द्वारा नए आपराधिक कानूनों पर गोष्टी का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Nov 1, 2025 शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने थाना प्रभारी भोट के साथ मिलकर इम्पैक्ट कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (तीनों नए आपराधिक कानून) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।