आरा: अनाइठ में किरायेदार के झगड़े में मकान मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या
Arrah, Bhojpur | Feb 24, 2024 नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ में एक किरायेदार को मोहल्ले के कुछ बदमाशों के द्वारा पिटा जा रहा था, जिसमें मकान मालिक मुकेश यादव बीच-बचाव करने गए तभी आरोपी रणधीर महतो व अन्य लोग फायरिंग करने लगे। इस घटना में मुकेश यादव के गर्दन में गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।