आरा: पवना थाना क्षेत्र के स्वामी जी के बाग स्थित कुएं से बरामद हुआ नौ दिन पूर्व काम करने के लिए घर से निकले मजदूर का शव
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 भोजपुर में नौ दिन पूर्व काम करने के लिए घर से निकले मजदूर का शव बरामद हुआ है। उसका शव पवना थाना क्षेत्र के स्वामी जी के बाग स्थित कुएं से शुक्रवार की शाम बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृतक पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव निवासी रघुनंदन राम का 37 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान है एवं वह पेशे से मजदूर था।