आरा: बरुही के समीप छापेमारी कर कई मामलों में फरार कुख्यात को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार, एसपी के द्वारा दी गई जानकारी
Arrah, Bhojpur | Feb 23, 2024 सहार थाना क्षेत्र के बरुही के समीप छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम राहुल कुमार उर्फ गुगन है जो कि बरुही का ही निवासी है। एसपी प्रमोद कुमार के द्वारा बताया गया कि हथियार के साथ घटना को अंजाम देने जा रहे अपराधी के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद तुरंत छापेमारी कर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।