जयपुर: दिवंगत नर्सिंग कार्मिक दीपक की पत्नी को मेडिकल कॉलेज में संविदा पर नौकरी, सांसद ने परिवार को ₹5 लाख देने की की घोषणा
Jaipur, Jaipur | Jun 13, 2026 प्राइवेट फर्म की ओर से ठेके पर एसएमएस हॉस्पिटल से जुड़े हुए अस्पताल में लगे हुए नर्सिंगकर्मियों की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में एक नर्सिंगकर्मी दीपक खारवाल ने कल शुक्रवार को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी एसएमएस अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन करने लगे थे। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने परिवार को ₹500000 देने की घोषणा की