दतिया नगर: "आदिवासी बस्ती में जगी नशामुक्ति की अलख, ग्रामीणों ने लिया स्वस्थ और सुरक्षित जीवन का संकल्प"
विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने एवं "नशा मुक्त भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 जून से 26 जून तक आयोजित नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत जिला नशा मुक्ति टीम ने चिरुला पंचायत की आदिवासी बस्ती में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं आदिवासी परिवारों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक दुष्प्रभाव बताए गए.