गढ़ी: त्रिपुरा सुंदरी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक का आयोजन
Garhi, Banswara | Oct 12, 2025 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की जिला बैठक रविवार दोपहर 1 बजे त्रिपुरा सुंदरी प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक मे प्रदेश किसान मोर्चा से नियुक्त डूंगरपुर बांसवाड़ा दोनों जिलों की प्रभारी डॉक्टर राजा सब वैष्णव का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता गढ़ी उपखंड की सरेड़ी बड़ी मंडल के मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने की तथा मुख्य अतिथि लक्ष्मणसिंह रहे।