चायल: कोटिया गांव में पत्थर गढ़ी के बाद विपक्षी ने सीमांकन पत्थर उखाड़ फेंका, पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई
कौशाम्बी जिले में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित भुलई पुत्र स्वर्गीय छेदी लाल निवासी ग्राम कोटिया ने आरोप लगाया कि गाटा संख्या 1058 की पत्थर गढ़ी कराई गई थी, लेकिन बगल के काश्तकार ने सीमांकन पत्थर को जबरन उखाड़ कर फेंक दिया। पीड़ित ने बताया कि शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से सोमवार शिकायत की!