खंडवा: सड़क पर मौत का जाल: मुरूम के ढेर से टकराई बाइक, शादी से लौट रहे 3 में से एक दर्जी की दर्दनाक मौत
मध्यप्रदेश के खंडवा में सड़क पर पड़े मुरूम के ढेर ने एक युवक की जान ले ली। शादी से लौट रहे तीन लोग बाइक सहित अनियंत्रित होकर ढेर से टकरा गए। हादसे में 28 वर्षीय टेलर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हैं। लापरवाही से सड़क पर डाला गया मुरूम हादसे की वजह बना।