टेटिया थाना पुलिस ने आगामी 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान को भय मुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने हेतु शुक्रवार 3 pm को थाना क्षेत्र के आधे दर्जन गांवों एवं जंगली इलाकों में फ्लैग मार्च किया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि थानाक्षेत्र के जंगली इलाकों छाता धपड़ी, समदा , डंगरा, बंदर कोला में फ्लैग मार्च चलाया गया।