बिल्सी: गुधनी निवासी महिला ने पति की मौत के बाद ससुराल पक्ष पर जमीन में हिस्सा न देने का आरोप लगाते हुए बिल्सी तहसील में शिकायत की
Bilsi, Budaun | Apr 9, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के गुधनी निवासी अनिता सैनी ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ बिल्सी तहसील में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद उसे जमीन में हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। अनिता सैनी के अनुसार, उनके पति अमित चौहान का निधन सितंबर 2025 में हो गया था। पति की मृत्यु के बाद जब उन्होंने ससुराल पक्ष से अपनी हिस्से की जमीन