गाज़ीपुर: सपा नेता अमलधारी यादव की हत्या का फरार मुख्य आरोपी सिहोरी गांव के विशाल पासी घर हुई कुर्की की कार्रवाई
नन्दगंज पुलिस ने रविवार को सिहोरी गांव में अमलधारी यादव की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी विशाल पासी के घर कुर्की की कार्रवाई की गयी ।उल्लेखनीय है कि सिहोरी गांव निवासी विशाल पासी अतरसुआ गांव निवासी अमलधारी यादव की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी हत्या के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसके घर पर 82 की कार्यवाही करने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नही हुआ।