बेलहर: नारायणडीह चिरौता गांव में भीषण आग, 2 किसानों का घर जलकर राख, 3 मवेशी झुलसे
Belhar, Banka | Apr 12, 2026 थाना क्षेत्र के नारायणडीह चिरौता गांव में रविवार की दोपहर 2 बजे किसान पुरण हंसदा और मसोमात लालो हेंब्रम के घर में भीषण आग लग गई। आग लगने से दोनों किसानों का धान, चावल, गेहूं, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सहित पूरा घर जलकर राख हो गया। आग की तेज लपटों के बीच 3 मवेशी एक गाय, एक बैल और एक बकरी बुरी तरह से झुलस गए। आग लगने के बाद तेज लपटों उठने लगी तो घर के लोग बाहर भाग